नियम व शर्तें
1. दुआ दवा की जगह नहीं
DuaKaro एक आस्था और भावनात्मक सहारे का मंच है। हम किसी बीमारी के ठीक होने का कोई दावा या वादा नहीं करते। इलाज हमेशा योग्य डॉक्टर की सलाह से ही करें।
2. रिक्वेस्ट के नियम
- सिर्फ़ सच्ची रिक्वेस्ट डालें, और जिनके लिए माँग रहे हैं उनकी सहमति से।
- किसी का बुरा चाहने, किसी धर्म/व्यक्ति पर टिप्पणी, विज्ञापन या फ़ोन नंबर वाली रिक्वेस्ट हटा दी जाएगी।
- टीम किसी भी रिक्वेस्ट या संदेश को बिना कारण बताए हटा सकती है।
3. दुआ सेवक
- गिनती ईमानदारी से करें। बॉट, ऑटो-क्लिक या नकली गिनती पर खाता बंद किया जा सकता है।
- सेवा सम्मान (यदि हो) प्लेटफ़ॉर्म के नियमों और उपलब्ध फ़ंड के अनुसार होगा, ये कोई नौकरी या पक्की कमाई नहीं है।
4. पैसे
DuaKaro किसी मरीज़ या परिवार से दुआ के बदले पैसे नहीं लेता। अगर कोई DuaKaro के नाम पर पैसे माँगे तो वो धोखा है — info@duakaro.com पर तुरंत बताएँ।
5. बदलाव
ये नियम समय-समय पर बदल सकते हैं। साइट इस्तेमाल करते रहने का मतलब है कि आप नए नियमों से सहमत हैं।