प्राइवेसी पॉलिसी
आख़िरी बदलाव: 22-11-2026
DuaKaro.com आपकी निजी जानकारी की इज़्ज़त करता है। ये पॉलिसी बताती है कि हम क्या जानकारी लेते हैं, क्यों लेते हैं और उसका क्या करते हैं।
कौन सी जानकारी पब्लिक होती है
- जिनके लिए दुआ माँगी गई है, उनका पहला नाम, शहर, धर्म, वजह की श्रेणी और आपकी लिखी छोटी बात।
- दुआओं की गिनती और दुआ करने वालों के पहले नाम।
कौन सी जानकारी कभी पब्लिक नहीं होती
- पूरा नाम, पिता/पति का नाम, मोबाइल नंबर, रिश्ता और टीम के लिए लिखी बात।
- ये जानकारी सिर्फ़ रिक्वेस्ट की जाँच और ज़रूरत पड़ने पर संपर्क के लिए है।
हम क्या नहीं करते
- हम आपकी जानकारी किसी हॉस्पिटल, फ़ार्मा कंपनी, एजेंट या किसी और को नहीं बेचते, नहीं देते।
- हम इलाज के नाम पर कोई कॉल या मैसेज नहीं करते।
सहमति
रिक्वेस्ट डालते समय आप पुष्टि करते हैं कि जिनके लिए दुआ माँगी जा रही है, उन्हें या उनके परिवार को इसकी जानकारी है और वे सहमत हैं।
जानकारी हटाना
रिक्वेस्ट डालने पर मिले प्राइवेट लिंक से आप कभी भी अपनी पूरी जानकारी हटा सकते हैं। या info@duakaro.com पर लिखें — हम 7 दिन के अंदर हटा देंगे।
कुकीज़
लॉगिन बनाए रखने के लिए हम सिर्फ़ ज़रूरी कुकी इस्तेमाल करते हैं। IP पता सीधा सेव नहीं होता, सिर्फ़ स्पैम रोकने के लिए उसका एक कोड (hash) रखा जाता है।
संपर्क
कोई सवाल या शिकायत: info@duakaro.com